Corona पर स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, ढिलाई से फिर बिगड़ सकते हैं हालात

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (21:15 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर यदि किसी भी प्रकार की ढिलाई बरती गई तो एक बार फिर हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि न तो टीकों की रफ्तार कम होनी चाहिए और न ही कंटेनमेंट मानकों में लापरवाही बरतनी चाहिए। 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में लगातार कोरोना केसेस कम हो रहे हैं, लेकिन थोड़ी सी भी ढिलाई फिर से मुश्किल बढ़ा सकती है। 
 
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 32 हजार के करीब मामले आए हैं। पिछले 8 दिनों से कोरोना मामले 2 लाख से भी कम आ रहे हैं। मामलों में 68% की कमी आई है। 66% मामले 5 राज्यों से आ रहे हैं। 33% मामले 31 राज्यों से आ रहे हैं।
 
अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा समय में 257 जिले हैं, जहां पर 100 से अधिक कोरोना के मामले आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जहां देश में 1.3 लाख मामले सामने आए। स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या 74 हजार से अधिक है। उन्होंने कहा कि देश में 32 राज्यों में रिकवरी अधिक है और नए मामले आने की संख्या कम है।  7 राज्यों में 10 हजार से अधिक रिकवरी है।
 
22 करोड़ से ज्यादा को वैक्सीन : अग्रवाल ने बताया कि अब तक 22.41 करोड़ वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। 18-45 आयु वर्ग के 2.43 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख
More