Hanuman Chalisa

72 घंटों की मुठभेड़ के बाद 2 आतंकी ढेर, 5 जवान भी शहीद

सुरेश डुग्गर
रविवार, 3 मार्च 2019 (17:00 IST)
जम्मू। मात्र 2 आतंकियों ने सुरक्षाबलों का 72 घंटों तक मुकाबला कर सभी को चौंका दिया है। इस मुठभेड़ का चिंतनीय पक्ष यह था कि इसमें सुरक्षाबलों को 2 आतंकियों को मारने की खातिर 5 जवानों की शहादत देनी पड़ी, हालांकि 1 नागरिक भी मारा गया। जबकि उन 3 घरों को मिट्टी में मिला दिया गया, जहां आतंकियों ने बार-बार शरण ली थी।
 
उत्तरी कश्मीर के कूपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीसरे दिन मुठभेड़ खत्म हुई है। सुरक्षाबलों ने 2 और आतंकियों को ढेर कर दिया है। आज 1 और जवान शहीद हो गया है। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत 5 जवान शहीद हो गए जबकि 1 नागरिक की मौत हो गई। इस गोलीबारी में 9 अन्य घायल हैं। पूरे इलाके को फिलहाल सुरक्षा बलों ने घेर रखा है।
 
सीआरपीएफ के 2 जवान और 2 पुलिसकर्मी शुक्रवार को उस समय शहीद हो गए, जब 1 आतंकी जिसे मृत समझा गया था, अचानक घर के मलबे से उठा और सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। पुलिस ने कहा कि 1 घायल सीआरपीएफ जवान की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। प्रदर्शनकारी अभियान में बाधा डालते रहे थे।
 
फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस को अभी तक 2 आतंकियों की लाशें मिली हैं जिनकी पहचान की जा रही है। मुठभेड़ के 2 दिनों तक चलने के पीछे आईजी पाणि ने कहा कि ये एक घनी आबादी वाला इलाका है। गौरतलब है कि 3 दिनों से चल रही इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक सहायक कमाडेंट समेत 8 अन्य सुरक्षाकर्मी जख्मी भी हो गए हैं।
 
क्रॉस फायरिंग की चपेट में आकर 1 नागरिक के भी मरने की खबर है। इस दौरान आतंकी समर्थक तत्वों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 7 लोग जख्मी हुए हैं। प्रशासन ने इलाके में मोबाइल इंटरनेट बंद करने के साथ सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
 
शहीद सुरक्षाकर्मियों में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटो और कांस्टेबल विनोद के अलावा राज्य पुलिस के 2 कर्मी नसीर अहमद और मुस्तफा शामिल हैं। क्रॉस फायरिंग की चपेट में आकर मारे गए नागरिक की पहचान वसीम अहमद मीर के रूप में हुई है। वह सेगीपोरा (सोपोर) का रहने वाला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

2 सितंबर को सस्ते Electric Scooter की धमाकेदार एंट्री, तहलका मचा देंगे फीचर्स

Gujarat Heavy Rain : गुजरात में बारिश का कहर, 38000 से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, कई जिलों में रेड अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

गुजरात के नवसारी में बाढ़ से हाहाकार, 250 से ज्यादा सड़कें ठप, सामने आई तबाही की तस्वीरें

अगला लेख