भाजपा का बड़ा आरोप, सोनिया ने रची थी नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (11:25 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता संबित पात्रा ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तिस्ता सीतलवाड़ के जरिए नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सोनिया ने ही अहमद पटेल के जरिए 30 लाख रुपए की पहली किस्त दी थी। उन्होंने कहा कि पैसे सोनिया ने दिए थे, अहमद पटेल ने तो सिर्फ इसका जरिया थे।

ALSO READ: गुजरात दंगा मामले में SIT का खुलासा, कांग्रेस ने मोदी को बदनाम करने के लिए तीस्ता सीतलवाड़ को दिए थे पैसे
संबित पात्रा ने कहा कि आज एफिडेविट में ये सामने आया है कि षड्यंत्र के रचयिता सोनिया गांधी के पूर्व मुख्य राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल थे। अहमद पटेल तो सिर्फ नाम है, इस सबके पीछे मुख्य रूप से सोनिया गांधी का नाम है। सोनिया गांधी ने गुजरात की छवि और नरेंद्र मोदी को अपमानित करने का षड्यंत्र रचा।
 
उन्होंने कहा कि गुजरात दंगे 2002 में जिस प्रकार माननीय नरेंद मोदी जी को अपमानित करने की चेष्टा कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत की थी, परत दर परत उसकी सच्चाई सामने आ रही है। यह गुजरात सरकार को गिराने की साजिश थी।
 
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में गठित एसआईटी ने एफिडेविट कोर्ट के सामने रखा है। ये एफिडेविट कहता है कि तिस्ता सीतलवाड़ और उसके सहयोगी मानवता के तहत काम नहीं कर रहे थे। ये राजनीतिक मंसूबे के साथ काम कर रहे थे। इनके 2 ऑब्जेक्टिव थे। पहला गुजरात की तब की सरकार को अस्थिर किया जाए। और दूसरा बेगुनाह लोगों को इसमें शामिल किया जाए। जिसमें नरेंद्र मोदी का भी नाम शामिल है।
 
संबित पात्रा के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा था कि कुछ लोग षड्यंत्र के तहत इस विषय को जीवित रखने का प्रयत्न कर रहे थे तथा गलत तथ्य प्रस्तुत कर रहे थे और अब इन लोगों पर भी कानून का शिकंजा कसे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

पुतिन ने अपने देशवासियों से कहा, ऑफिस में सेक्‍स करें, हमें जनसंख्या बढ़ाना है

10 बड़ी बातें जो नरेंद्र मोदी को बनाती हैं सबसे अलग

Narendra Modi Birthday: तीसरी पारी में क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं PM नरेन्द्र मोदी

केजरीवाल की भरोसेमंद आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानेंं क्यों पार्टी ने लगाया दांव?

अगला लेख
More