Hanuman Chalisa

डेटा पर ज्यादा नियंत्रण देगी Google, हटा सकेंगे Location से जुड़ीं जानकारियां

Webdunia
बुधवार, 8 मई 2019 (23:39 IST)
नई दिल्ली। डेटा सुरक्षा और निजता को लेकर दुनियाभर में चल रही बहस के बीच गूगल ने अपने उपयोगकर्ताओं को आंकड़ों (डेटा) पर ज्यादा नियंत्रण देने के लिए अगले कुछ महीनों में कई फीचर्स देने की घोषणा की है। इनमें सर्च (खोज) और मैप (नक्शे) से जुड़े फीचर्स शामिल हैं।
 
गूगल ने डेवलपरों के लिए आयोजित आई/ओ सम्मलेन में कहा कि यह उपयोगकर्ताओं के लिए मैप, असिस्टेंट और यू-ट्यूब में आकड़ों या जानकारियों के प्रबंधन को आसान बना देगा। कंपनी ने एक कंट्रोल फीचर पेश किया है, जो उपयोगकर्ताओं को लोकेशन, वेब एवं एप की गतिविधियों से जुड़ी जानकारियों को 3 महीने या 18 महीने तक सहेजकर रखने का विकल्प देता है।
 
गूगल जल्द ही उपयोगकर्ताओं को सीधे गूगल मैप्स में लोकेशन गतिविधि से संबंधित जानकारी की समीक्षा करने और हटाने (डिलीट) की सुविधा देगी। इसके अलावा वह मैप में इनकॉगनिटो मोड का निर्माण कर रहा है। गूगल इस महीने के आखिर तक सर्च, मैप, यूट्यूब, क्रोम, असिस्टेंट और गूगल न्यूज जैसे प्लेटफॉर्म में निजता और सुरक्षा सेटिंग्स के लिए वन-टैप सुविधा लाने पर काम रही है।
 
गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने मंगलवार देर रात कार्यक्रम में कहा कि हमारा मानना है कि गोपनीयता कुछ लोगों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए जरूरी है। हम उपयोगकर्ताओं की उम्मीदों को पूरा करने में आगे रहना चाहते हैं।

गूगल ने ब्लॉगपोस्ट में कहा कि हमारा मानना है कि निजता और सुरक्षा सभी के लिए है। हम यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि हमारे उत्पाद सुरक्षित हैं और हम प्रौद्योगिकी में निवेश करते रहेंगे।
 
कंपनी ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के आगामी संस्करण 'एंड्रॉयड क्यू' की भी घोषणा की है। गूगल ने कहा कि यह ऑपरेटिग सिस्टम निजता को खासा तवज्जो देगा और उपयोगकर्ताओं को ज्यादा नियंत्रण और पारदर्शिता उपलब्ध करवाएगा। गूगल ने कहा कि मशीन लर्निंग के बेहतर होने से उसका निजता सुरक्षा तंत्र मजबूत हो रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख