महिला जवानों के लिए खुशखबर, पहली बार उनके हिसाब से बना फुल बॉडी प्रोटेक्टर

Webdunia
रविवार, 6 जनवरी 2019 (13:52 IST)
जालंधर। देश में पहली बार सुरक्षा बलों में तैनात महिलाओं के लिए विशेष रूप से फुल बॉडी प्रोटेक्टर बनाए गए हैं, जिनकी बनावट उनके शरीर के हिसाब से है और उनके लिए आरामदेह है।
 
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड अलाएड साइंसेज ने यह बॉडी प्रोटेक्टर विकसित किया है। आरएएफ अभी इसका ट्रायल कर रहा और पेटेंट मिलने के बाद जल्द ही इसके औद्योगिक उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण भी कर दिया जाएगा।
 
डीआरडीओ ने 05 जनवरी से यहां लवली प्रोफेशनल यूनीवर्सिटी में जारी भारतीय विज्ञान कांग्रेस में इसे आम लोगों के देखने के लिए रखा है।

दिपास के एक वैज्ञानिक ने बताया कि अब तक दंगे आदि के समय आरएएफ की महिला जवान भी पुरुषों वाले बॉडी प्रोटेक्टर ही पहनती थीं जो पुरुषों की शारीरिक संरचना के हिसाब से बना हुआ है। इससे उन्हें कई बार दिक्कत होती थी और वे इन्हें उतार कर रख देती थीं। आरएएफ के अनुरोध पर दिपास में महिलाओं के फुल बॉडी प्रोटेक्टर पर काम शुरू हुआ।
 
वैज्ञानिक ने बताया कि डीआरडीओ ने भारतीय महिलाओं की शारीरिक संरचना के हिसाब से बॉडी प्रोटेक्टर विकसित किया है। इसमें शरीर के उपरी हिस्से के लिए प्रोटेक्टर का अलग हिस्सा है। इसके अलावा बाहों, घुटनों, पिंडली आदि के लिए अलग—अलग हिस्से तैयार किए गए हैं। जरूरत के हिसाब से जवान इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। बॉडी प्रोटेक्टर आग या नुकीलों चीजों से भी बचाव करता है और उनका इस पर कोई असर नहीं होता। यह भींगता भी नहीं जिससे बारिश या पानी की बौछार में भी इसका वजन नहीं बढ़ता।
 
उन्होंने बताया कि पहले महिला जवानों को जोखिम वाले इलाकों में नहीं भेजा जाता था इसलिए इसकी जरूरत नहीं महसूस की गयी। आरएएफ से अनुरोध मिलने के बाद इसे बनाने में छह महीने का समय लगा। अभी आरएएफ बॉडी प्रोटेक्टर का ट्रायल कर रहा है। साथ ही पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया गया है और पेटेंट मिलने के बाद औद्योगिक उत्पादन सस्ता हो जाएगा। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

अगला लेख
More