बिपिन रावत होंगे भारत के पहले CDS

Webdunia
सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (14:50 IST)
नई दिल्ली। भारतीय थलसेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे। 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाने की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट कमेटी ने रावत के नाम पर मुहर लगा दी। रावत 31 दिसंबर को थलसेना प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे हैं।
 
रक्षा मंत्रालय ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के 65 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा तक सेवा देने के लिए नियमों में संशोधन किया है। अगर तीनों सेनाओं के प्रमुख में से किसी को नियुक्त किया जाता है तो चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की अधिकतम आयु 65 वर्ष करने के लिए सेवानिवृत्ति आयु में विस्तार करने के लिए सेना, नौसेना और भारतीय वायुसेना के सेवा नियमों में बदलाव किए गए हैं। 
 
क्या बिपिन रावत को मिल सकती है तीनों सेनाओं की कमान?
 
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त 2019 को जब प्रधानमंत्री ने चीफ ऑफ डिफेंस का पद बनाने की घोषणा की थी, उसके तत्काल बाद 'वेबदुनिया' ने सबसे पहले सटीक अनुमान व्यक्त किया था कि थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस हो सकते हैं।
इस संबंध में 'वेबदुनिया' ने तर्क दिया था कि सेना ने जनरल रावत के नेतृत्व में जिस तरह सर्जिकल स्ट्राइक्स को अंजाम दिया और और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाए और उनका खात्मा किया, उससे देश में रावत की अलग ही छवि बनी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में साइबर तहसील से 6 माह में एक लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

Manipur: सरकार ने 5 जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर से हटाया प्रतिबंध

आबकारी मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

अगला लेख
More