Free Fire पर गिरी गाज, भारत में लगा प्रतिबंध

Webdunia
सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (11:12 IST)
भारत सरकार ने एक बार फिर से 50 से ज्यादा चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल मोबाइल गेम गरेना फ्री फायर को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है।

खबरों के मुताबिक, भारत सरकार ने 54 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है। हालांकि रिपोर्ट में किन ऐप्स को बैन किया गया है, उसकी कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। यह दावा किया जा रहा है कि जिन ऐप्स को बैन किया गया है, वो पहले से बैन हुए ऐप्स के क्लोन हैं।

क्राफ्टन ने पिछले महीने दो अलग-अलग मुकदमे दायर कर गरेना फ्री फायर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। कोरियाई डेवलपर ने आरोप लगाया था कि गरेना PUBG मोबाइल से गेम के डिजाइन और तत्वों की नकल कर रहा है।

इसके अलावा, क्राफ्टन ने अपने ऐप स्टोर पर गरेना फ्री फायर की मेजबानी के लिए Google और ऐप्पल के खिलाफ एक अलग मुकदमा दायर किया था। PUBG डेवलपर ने अपने मुकदमे में YouTube का नाम भी लिया था, जिसमें स्ट्रीमर्स को वीडियो प्लेटफॉर्म पर Garena Free Fire स्ट्रीम करने की अनुमति दी गई थी।

हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि मुकदमों के आधार पर या कुछ अन्य घटनाओं के कारण गेम को Play Store से हटा दिया गया है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि जिन यूजर्स ने गेम इंस्टॉल किया था वे अब भी गेम खेल पाएंगे या नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

सभी देखें

नवीनतम

RG कर अस्पताल केस : CBI कार्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, न्याय की मांग करते हुए लगाए नारे

कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से पूछा, क्या आप आरक्षण पर राहुल की मांग का समर्थन करते हैं?

केजरीवाल देंगे इस्तीफा, दिल्ली में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

केजरीवाल के इस्तीफे पर भाजपा का सवाल, देश जानना चाहता है 48 घंटे का राज?

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का दौर थमा, जानिए 2 दिन बाद कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख
More