राजद नेता लालू यादव चारा घोटाले के एक और मामले में दोषी करार, सुशील मोदी का बड़ा बयान

Webdunia
मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (19:10 IST)
झारखंड। डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाले मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने राजद मुखिया लालू को मंगलवार को दोषी ठहराया है। 
 
रांची की विशेष अदालत ने डोरंडा ट्रेजरी से अवैध रूप से 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में लालू को दोषी ठहराया है। जिस समय अदालत ने लालू यादव को दोषी ठहराया, वे स्वयं अदालत में मौजूद थे। लालू यादव इस समय जमानत पर जेल से बाहर हैं।

 
चारा घोटाला के चार मामलों में पहले ही लालू प्रसाद यादव समेत अन्य लोगों को सजा सुना दी गई है। पांचों मामलों में एक ही गवाह और डॉक्यूमेंट्स हैं और उसी के आधार पर चार मामलों में अलग-अलग पीरियड की सजा सुनाई गई है।

 
राजद सुप्रीमो को चारा घोटाला मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है और कुल 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें दुमका, देवघर और चाईबासा कोषागार से जुड़े चार मामलों में जमानत मिल गई है।
 
क्या है डोरंडा मामला : चारा घोटाले का यह सबसे बड़ा मामला है। 1990 से 1995 के बीच डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी हुई थी। 1996 में दर्ज हुए इस मामले में 170 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से 55 आरोपियों की मौत हो चुकी है तो वहीं 7 आरोपी सरकारी गवाह बन गए। 2 आरोपियों ने दोष स्वीकार किया, 6 आरोपी अब तक फरार हैं। 99 आरोपियों पर फैसला आना बाकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी CM पद की शपथ, 5 मंत्री भी लेंगे शपथ

अगला लेख
More