वर्ष 2019 में उत्तर भारत में बाढ़ से 1900 लोगों की मौत, 30 लाख से अधिक विस्थापित

Webdunia
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (12:26 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में इस वर्ष बाढ़ से 1900 लोगों की मौत हो गई और 30 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि मौसम से जुड़ीं इस प्रकार की घटनाएं जलवायु परिवर्तन के कारण हैं।
 
ब्रिटेन के एक संगठन 'क्रिस्चन एड' ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया है कि चक्रवात फोनी जैसी भीषण मौसमीय घटनाओं से 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और देशभर में 1 करोड़ पेड़ उखड़ गए।
ALSO READ: कुछ नहीं किया तो करोड़ों लोग हर साल बाढ़ झेलेंगे
रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात फोनी 20 वर्षों में भारत में आया सबसे शक्तिशाली तूफान था। यह तूफान 2 से 4 मई 2019 में भारत और बांग्लादेश पहुंचा। इसके असर से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि मई और जून में एशिया में 28 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ। चक्रवात फोनी भारत और बांग्लादेश में आया तथा चीन के कुछ हिस्सों में 60 साल की तुलना में अधिकतम बारिश हुई वहीं उत्तर भारत में मजबूत मानसून से अनेक हिस्सों में बाढ़ आई जिसमें 1,900 लोग मारे गए।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि इसका एक कारण यह है कि ऐसा वातावरण जो गर्म हो, वह अधिक जल वाष्प ग्रहण कर सकता है। दुनिया में अभी तक तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। इसने कहा कि उत्तर भारत में आंधी-तूफान सामान्य से 50 प्रतिशत बढ़े हैं और इसकी अवधि 80 प्रतिशत लंबी हुई है।
 
रिपोर्ट के अनुसार भारत में अधिक अप्रत्याशित और अत्यधिक बारिश की प्रवृत्ति उस बात को दर्शाती है जिसका पर्यावरणविदों ने अनुमान लगाया था कि जलवायु परिवर्तन के कारण ये घटनाएं होंगी, खासकर अगर उत्सर्जन में गिरावट नहीं आती तो। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि अगर उत्सर्जन बढ़ता रहा तो इस सदी में मानसून की बारिश अधिक अप्रत्याशित हो जाएगी, यह 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।
 
रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात फोनी ने 34 लाख लोगों को विस्थापित करने के अलावा भारत और बांग्लादेश में 1 करोड़ पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

बिगड़ी बात सुधारकर रिश्ते दुरुस्त करना चाहते हैं भारत-मालदीव

गडकरी ने बताया, क्या है लोकतं‍त्र की सबसे बड़ी परीक्षा?

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

अगला लेख
More