शीशा टूटने के बाद दिल्ली लौटा एयर इंडिया का विमान

Webdunia
गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (08:46 IST)
नई दिल्ली। कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान (एआई 020) शीशे के टूट जाने के बाद वापस इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लौटने को मजबूर हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-कोलकाता बोइंग 787 विमान बुधवार को दिल्ली से दो बजकर 25 मिनट पर रवाना हुआ लेकिन इसके शीशे टूटने के कारण यह वापस हवाई अड्डे पर लौट आया।
 
एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि इस विमान के यात्रियों को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ा क्योंकि इस विमान की जगह जिस विमान से इन लोगों को ले जाना था, उसमें भी कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिससे यात्रियों को तीन घंटे की देरी हुई।
 
एयरलाइन ने इस विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More