सबसे कम उम्र के सांसद बनेंगे दूल्हा

Webdunia
रविवार, 16 अप्रैल 2017 (21:10 IST)
चंडीगढ़। भारत के सबसे कम उम्र के सांसद दुष्यंत चौटाला 18 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधेंगे। उनकी होने वाली पत्नी मेघना एक आईपीएस अधिकारी की बेटी हैं। विवाह समारोह गुरुग्राम में होगा। पूरा चौटाला परिवार अपने गृहनगर सिरसा में इकट्ठा हो गया है, यहीं पर विवाह पूर्व कई रस्में होंगी।
 
भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के नेता 29 वर्षीय दुष्यंत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पोते हैं। वे हिसार से लोकसभा सांसद हैं। दुष्यंत 26 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र के सांसद बने थे।
 
दुष्यंत का विवाह मेघना अहलावत से हो रहा है जो हरियाणा पुलिस में आईजी रैंक के अधिकारी परमजीतसिंह अहलावत की बेटी हैं। दुष्यंत के पिता अजय चौटाला और उनके दादा ओपी चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 वर्ष के कारावास की सजा काट रहे हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिक्स सम्मेलन पर यूक्रेन युद्ध का साया

ओडिशा, बंगाल में चक्रवात दाना की दहशत, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, जानिए कैसी है सरकार की तैयारी?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

अगला लेख
More