हिन्दी को लेकर सजग और सचेत बनें

Webdunia
सोमवार, 16 जनवरी 2017 (12:11 IST)
अमेरिका से नैनो टेक्नोलॉजी में पीएचडी करने के बाद हिन्दी भाषा के समर्थन में जंग छेड़ने वाले डॉ. पुनर्वसु जोशी का मानना है कि हम अपनी भाषा को लेकर सजग और सचेत नहीं हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। 

हिन्दी को लेकर शुरू की गई डॉ. जोशी की ऑनलाइन याचिका को देशभर के बुद्धिजीवी वर्ग के एक बड़े तबके ने समर्थन दिया और इसके पक्ष में रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर संविधान की 8वीं अनुसूची की यथास्थिति को बनाए रखने के लिए प्रदर्शन भी किया।

जोशी ने वेबदुनिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाषा और संस्कृति के प्रश्न एक साथ जुड़े हुए हैं। हिन्दी भाषा भी परिवर्तित हो रही है। इसकी संरचना पूरी तरह छिन्न भिन्न हो चुकी है और जब कोई भाषा अपनी संरचना खो देती है तो उससे जुड़े विचार और सोच धीरे-धीरे नष्ट हो जाते हैं। 
 
एक सवाल के जवाब में जोशी कहते हैं कि हिन्दी को लेकर संघर्ष जरूर है। यदि हिन्दी बोलने वालों को बदल दिया जाए तो अंग्रेजी के लिए बाजार तैयार हो जाता है। ऐसा अफ्रीका और यूरोप में भी देखने को मिला है। हिन्दी को विस्थापित कर दिया जाए तो उसकी सोच और विचार भी विस्थापित हो जाएंगे। जब किसी समाज की भाषा विस्थापित होती है तो उस समाज में दूसरी भाषा और सोच डालने के लिए जगह तैयार हो जाती है। इस चिंतन को लेकर ही मैंने हिन्दी के लिए लड़ना शुरू किया है।

वीडियो इंटरव्यू...
विभिन्न बोलियों को भाषा का दर्जा देने के प्रश्न पर पुनर्वसु कहते हैं कि यदि ऐसा होता है तो इसका हिन्दी पर गहरा, गंभीर और विघटनकारी असर होगा। भाषा दुर्गा जैसी होती है, जिसे विभिन्न देवताओं से अस्त्र शस्त्र मिले हैं। ठीक उसी तरह से भाषा की शक्ति भी बोलियां हैं। बोलियों को भाषा से काटना उसके हाथ पांव काटने जैसा है। वे कहते हैं कि भाषा विज्ञान की दृष्टि से भाषा और बोलियों में कोई अंतर नहीं है। यह अंतर सिर्फ सामाजिक और राजनीतिक होता है। अत: किसी भी बोली को भाषा का दर्जा नहीं मिलना चाहिए।
 
आगे की लिंक पर क्लिक करें : आइए खड़े हों, हिन्दी के विनाश के विरुद्ध 
 
पुनर्वसु ऐसे सर्वे, आलेखों और पुस्तकों से पूरी तरह असहमत दिखे, जिनमें यह दावा किया जाता है कि हिन्दी तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में चीन की मंदारिन भाषा से भी आगे निकल जाएगी। वे कहते हैं कि हिन्दी की स्थिति वैसी नहीं है, जैसा प्रचारित किया जा रहा है। उन्हें इस बात का भी मलाल है कि हम अपनी भाषा को उतना सम्मान नहीं देते, जितना बाहर के देशों में उनकी भाषा को मिलता है।
 
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Hindi is being broken apart, we can’t just let this happen
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फार्मूला तय

प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहती हैं वायनाड में उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नव्या हरिदास

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

अगला लेख
More