राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर सफलता के पीछे है ये खूबसूरत अभिनेत्री

Webdunia
मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (07:38 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नजर आते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई मुद्दों को लेकर वे मोदी सरकार को घेरते रहते हैं। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और कांग्रेस की छवि को बेहतर करने के पीछे एक कन्नड़ अभिनेत्री हैं। ये हैं दिव्या स्पंदन उर्फ रम्या। रम्या 'ब्यूटी विथ ब्रेन' की कहावत को चरितार्थ करती नजर आती हैं। दिव्या स्पंदन कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन का नेतृत्व करती हैं। अपनी मेहनत से दिव्या ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस की कायापलट कर दी है।
 
 
राजनीतिक परिवार से ताल्लुक : कर्नाटक के बेंगलुरु में 29 नवंबर 1982 में पैदा हुईं दिव्या राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दिव्या के माता-पिता मांड्या के रहने वाले हैं और रम्या ने अपनी पढ़ाई सेंट हिल्दा स्कूल ऊटी और चेन्नई से की है। उनकी मां रंजीता कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक विंग की वरिष्ठ सदस्य हैं जबकि उनके नाना आरटी नारायण एक जाने-माने उद्योगपति हैं।
 
 
दो बार जीता बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड : दिव्या ने अपना फिल्मी करियर 2003 में कन्नड़ भाषा की फिल्म 'अभी' से शुरू किया। रम्या को बेस्ट एक्ट्रेस कन्नड़ के लिए 2 बार फिल्मफेयर से सम्मानित भी किया गया है। 
दिव्या ने 2013 में राजनीति में कदम रखा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की तरफ से मांड्याविधानसभा क्षेत्र से वे चुनाव लड़ीं और जीतीं भी लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 2014 में के लोकसभा चुनाव में वे मांड्या में सीएस पुत्तराजू से 5,500 वोटों से हार गईं। रम्या के लिए यहां तक पहुंचना भी आसान नहीं था, उन्हें पार्टी में नौसिखिया कहा जाता रहा लेकिन 2017 में राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी की सोशल मीडिया का इंचार्ज बनाया था और उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस का कैंपेन को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है।
 
 
लोकसभा चुनाव 2019 की चुनौती : दिव्या के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव एक चुनौती की तरह हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर वे खूब मेहनत भी करती हैं। चुनाव से पहले सारे राज्यों के कांग्रेस के विंग को सोशल मीडिया पर लाकर एक्टिव करना चाहती हैं। राहुल गांधी की रैलियों व भाषणों की मुख्य बातों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम दिव्या बखूबी करती हैं। इसके साथ ही त्योहारों और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का काम भी दिव्या बखूबी करती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: जाते जाते मानसून कई राज्यों को कर रहा तरबतर, IMD ने जारी किया 13 राज्यों को लेकर येलो अलर्ट

संभल में गिरा ऐतिहासिक चक्की का पाट, क्या है इसका आल्हा उदल से कनेक्शन?

भारत यूं ही कोयला निकालता रहा तो दोगुना होगा मीथेन उत्सर्जन

कांग्रेस नेता हुड्‍डा ने बताया, 10 साल बाद भाजपा को क्यों याद आई लाडो लक्ष्मी योजना?

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

अगला लेख
More