कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर दिग्विजय ने बढ़ाया रोमांच, कल भर सकते हैं नामांकन

Webdunia
गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (13:24 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के मैदान में उरतने से कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का रोमांच और बढ़ गया है। इस बीच, बृहस्पतिवार को सिंह ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव का नामांकन पत्र लिया और कहा कि वह संभवतः शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
 
पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के कार्यालय से नामांकन पत्र लेने के बाद सिंह ने कहा कि नामांकन पत्र लेने आया हूं। संभवतः शुक्रवार को भरूंगा। उन्होंने 10 नामांकन फॉर्म लिए। यह भी कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत के बागी तेवरों के बाद उनके अध्यक्ष बनने की संभावनाएं नहीं के बराबर रह गई हैं। ऐसी स्थिति में गांधी परिवार के प्रतिनिधि के तौर पर दिग्विजय यह चुनाव जीत सकते हैं। 
 
सिंह ऐसे समय नामांकन पत्र भरने की तैयारी कर रहे हैं जब राजस्थान संकट के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की संभावना पर प्रशचिन्ह लग गया है।
 
नामांकन की कल आखिरी तारीख : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरंभ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More