डेंगू ने और पसारे अपने पैर, 9 राज्यों में बढ़ा प्रकोप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने भेजी खास टीमें

Webdunia
बुधवार, 3 नवंबर 2021 (10:04 IST)
नई दिल्ली। डेंगू का प्रकोप दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है। यह अपने पैर और भी अन्य राज्यों में फैलाता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंगू के प्रकोप से निपटने में सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों सहित तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए मंगलवार को 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेषज्ञों के केंद्रीय दलों को भेजा।
 
हरियाणा, पंजाब, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में डेंगू के काफी संख्या में मामले आने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। विशेषज्ञ दलों में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और मच्छर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी शामिल हैं। 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक और प्रमुख सचिवों (स्वास्थ्य) को पत्र भेजा गया है।
 
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को डेंगू के ज्यादा मामले वाले राज्यों की पहचान करने और विशेषज्ञों की टीम को भेजने का निर्देश दिया था। स्वास्थ्य मंत्री ने बीमारी के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

अगला लेख
More