Weather Update : दिल्ली का पारा हुआ हाई, जनवरी के बाद सबसे गर्म दिन, जानिए क्‍या रहा तापमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (21:22 IST)
Delhi Weather Update : राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी में 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।
ALSO READ: Weather Updates: चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत, कई राज्यों में होगी बारिश, IMD का अपडेट
इस मौसम में अब तक का दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान था। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान पिछले चार दिन से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिल्ली में आज दिन में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 72 से 26 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather update : दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अप्रैल में ही तप रहा पूरा भारत, बेंगलुरू भी बेहाल, जानें कब मिलेगी राहत
बारिश और धूलभरी आंधी का अनुमान : मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश, धूलभरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। उसने शाम को जोरदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More