गाजीपुर लैंडफिल में आग मामले में दिल्ली पुलिस ने की FIR

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा- आग की घटना की जांच होगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (13:30 IST)
Ghazipur landfill fire case News: गाजीपुर ‘लैंडफिल साइट’ (कचरा एकत्र करने की जगह) में लगी आग के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरी ओर, दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि लैंडफिल साइट में आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।
 
रविवार शाम को लगी थी आग : उल्लेखनीय है कि पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर लैंडफिल पर रविवार की शाम भीषण आग लग गई थी। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि गर्म और शुष्क मौसम के कारण गाजीपुर ‘लैंडफिल साइट’ में आग लगी है।
ALSO READ: BJP नेता वीरेंद्र सचदेवा का आरोप, AAP के भ्रष्टाचार का परिणाम है गाजीपुर में लगी आग
उपमहापौर ने किया दौरा : आतिशी ने कहा कि रविवार को उपमहापौर आले मोहम्मद इकबाल ने साइट का दौरा किया था। दिल्ली अग्निशमन विभाग की दमकल की गाड़ियां रात भर घटनास्थल पर मौजूद रहीं और आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, अभी भी वहां से धुएं का गुबार उठ रहा है। हम निश्चित रूप से साइट पर आग लगने के कारणों की जांच करेंगे।
ALSO READ: मुंबई में BJP के प्रदेश कार्यालय में लगी आग, धुंआ देखकर मच गया हड़कंप, फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर
सोमवार को भी लैंडफिल से धुएं का घना गुबार उठता रहा। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैसों के कारण रविवार शाम को लैंडफिल में आग लगी थी। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More