शाहीनबाग प्रदर्शनकारियों के पार्टी में शामिल होने से दिल्ली भाजपा नाराज

Webdunia
शनिवार, 22 अगस्त 2020 (11:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा इकाई के एक धड़े के नेताओं ने शाहीनबाग के अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्यों के पार्टी में शामिल होने पर 'नाराजगी' जाहिर की है।
 
दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता इन लोगों को पार्टी में शामिल कराने वाले पार्टी कार्यालय में रविवार को हुए कार्यक्रम में मौजूद थे। वे इस पर टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। इस साल की शुरुआत में शाहीनबाग शहर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों का केंद्र था।
ALSO READ: आप का दावा, भाजपा ने ही कराया था शाहीन बाग का धरना
दिल्ली भाजपा के एक शीर्ष नेता ने कहा कि इन लोगों के शामिल होने से पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, न केवल इसलिए कि यह क्षेत्र सीएए विरोधी प्रदर्शनों का गढ़ था बल्कि इसे उत्तर पश्चिमी दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों से भी जोड़ा जाता है। एक अन्य नेता ने दावा किया कि पार्टी में इन लोगों को शामिल करने का फैसला केंद्रीय नेतृत्व को भी पसंद नहीं आया।
ALSO READ: अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ शशि थरूर ने दिया BJP सांसद को नोटिस
उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को राष्ट्रीय नेतृत्व ने बुलाया और आगे से ऐसी भारी राजनीतिक भूल नहीं करने के संबंध में आगाह किया। वे इस बात से नाराज थे कि इस तरह के संवेदनशील मुद्दे को उनके संज्ञान में पहले क्यों नहीं लाया गया।
 
दिल्ली भाजपा की नेता निगत अब्बास की इन लोगों को पार्टी में शामिल कराने में भूमिका थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य के वरिष्ठ नेताओं या राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

अगला लेख
More