केरल में ओखी चक्रवात से तबाही, एएलएच-डोर्नियर तैनात

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (12:18 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में बारिश और चक्रवाती तूफान के कारण लापता हुए कुछ मछुआरों की तलाश शुक्रवार सुबह दोबारा शुरू की गयी। इस काम के लिए नौसेना ने गोताखोरों के साथ एडवांस लाइट हेलीकाप्टर (एएलएच) और डोर्नियर तैनात किए हैं।
 
दक्षिण केरल में ‘ओखी’ चक्रवात के कारण आई बारिश से गुरुवार को तटीय क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। चक्रवाती तूफान और बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने सरकारी तंत्र को हाई अलर्ट कर दिया है।
 
राज्य सरकार ने संकट में फंसे लोगों की सहायता करने के लिए नौसेना, तट रक्षक तथा वायुसेना से सहायता मांगी थी।
 
नौसेना की दक्षिणी कमान के प्रवक्ता कमांडर सुधीर वारियर ने बताया कि नौसेना ने आज गोताखोरों के साथ एक एएलएच और डोर्नियर तैनात किया है। नौसेना ने गुरुवार को इस तलाश अभियान के लिए एक ‘सी किंग हेलीकाप्टर’ भेजा था। जब यह खबर आई कि समुद्र में गए कई मछुआरे अभी तक वापस नहीं लौटे हैं, तो नौसेना ने दक्षिण केरल के तटों पर कल पांच जहाज भेजे थे। लक्षद्वीप को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राहत सामग्रियों के साथ दो जहाज तैयार हैं।
 
पुलिस ने बताया कि उनके पास इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि कुल कितने मछुआरे लापता हैं क्योंकि तमिलनाडु के कोलाचेल सहित विभिन्न तटों पर कुछ मछुआरे पहुंचे हैं। किसी तरह बच कर आज तड़के वापस आए कुछ मछुआरों ने दावा किया है कि उन्होंने कई पलटी हुई नावों को देखा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

एक दिन में 50 उड़ानों को बम की धमकी, अब तक 170

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फार्मूला तय

प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहती हैं वायनाड में उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नव्या हरिदास

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

अगला लेख
More