Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के दाम गिरे, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम

Webdunia
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (09:27 IST)
नई दिल्‍ली। क्रूड ऑइल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान फिर गिरावट आई है जिसका असर शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। खुदरा भाव में आज यूपी से बिहार तक बदलाव दिख रहा है। हालांकि तेल कंपनियों ने दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 23 पैसे सस्‍ता होकर 107.24 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 21 पैसे गिरकर 94.04 रुपए लीटर पहुंच गया है। हालांकि यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्भावर नोएडा) जिले में आज पेट्रोल 29 पैसे महंगा हुआ और 96.94 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 29 पैसे चढ़कर 90.11 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल के दामों में पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ी गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड 1.20 डॉलर की गिरावट के साथ 80.98 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव आज मामूली गिरावट के साथ 78.22 डॉलर प्रति बैरल है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.94 और डीजल 90.11, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.40 और डीजल 89.58, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

अगला लेख
More