लोकसभा, विधानसभा चुनाव एकसाथ कराना गलत : कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (18:14 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए शनिवार को कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान होगा।
        
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं के सवाल पर कहा कि संसद और विधानसभाओं का तय कार्यकाल होता है। सरकार के विश्वास मत खोने या अप्रत्याशित स्थिति में ही बीच में चुनाव कराने का प्रावधान है। निर्वाचित लोकसभा और विधानसभाओं के कार्यकाल में कटौती नहीं की जा सकती।
        
'एक देश, एक चुनाव' को भारतीय जनता पार्टी का नया जुमला करार देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में तत्कालीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने भी 'इंडिया शाइनिंग' के मुगालते में समय से पहले चुनाव कराया था और जनता ने उसे जवाब दे दिया था। समय से पहले चुनाव कराना मोदी सरकार के लिए भी 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने 'साबित होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

FATF ने की भारत की इन प्रणालियों की तारीफ, जारी की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट

अगला लेख
More