BJP को मात देने के लिए कांग्रेस का खास प्लान, 4 नवंबर से 5 करोड़ लोगों को जोड़ने के साथ ही तैयार होगा डेटाबेस

Webdunia
शनिवार, 2 नवंबर 2019 (12:37 IST)
नई दिल्ली। देशभर में 5 करोड़ लोगों को अपने साथ जोड़ने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान शुरू करने वाली कांग्रेस ने इसके लिए एक विशेष ऐप तैयार किया है जिसके तहत वे अपने नए सदस्यों का विस्तृत डेटाबेस तैयार करेगी।
 
यह डेटाबेस नए सदस्यों के वर्ग और पेशे के आधार पर तैयार किया जाएगा। कांग्रेस भाजपा की तरह मिस्ड कॉल के जरिए नहीं, बल्कि इस ऐप के माध्यम से वास्तविक सदस्य बनाना चाहती है।
 
सदस्यता अभियान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पार्टी की ओर से तैयार कराए गए इस ऐप का नाम 'ऑफीशियल आईएनसी मेम्बरशिप' है जिसकी शुरुआत आगामी 4 नवंबर को हो सकती है। इस ऐप को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी भी मिल गई है।
 
यह ऐप तैयार करने वाली टीम के एक पदाधिकारी ने कहा कि 'कांग्रेस भाजपा की तरह मिस्ड कॉल के जरिए नहीं, बल्कि इस ऐप के माध्यम से वास्तविक सदस्य बनाना चाहती है।'
 
इस ऐप के जरिए सदस्यता अभियान की शुरुआत सबसे पहले छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और गोवा में होगी। फिर देश के दूसरे राज्यों में इसका विस्तार किया जाएगा।
 
ऐसे तैयार होगा डेटाबेस : इस ऐप के माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले व्यक्ति का पहले फोन नंबर डाला जाएगा और फिर उसकी तस्वीर ली जाएगी। बाद में वर्ग और पेशे के विकल्पों में से संबंधित विकल्प को भरने के बाद उसके सदस्यता फॉर्म को सबमिट कर दिया जाएगा। ऐप में 'सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और अन्य' के तहत नए सदस्यों को अपने वर्ग का उल्लेख करना होगा।
 
कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी अपने सदस्यों का एक विस्तृत डेटाबेस तैयार करना चाहती है, इसलिए इस ऐप के जरिए सदस्यों के वर्ग और पेशे की भी जानकारी ली जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर इस ऐप के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।
 
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की निगरानी में पार्टी व्यापक सदस्यता अभियान चला रही है, जिसके तहत नए 5 करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में फर्जी सदस्यता से बचने के लिए ही डिजिटल प्रणाली का सहारा लिया जा रहा है।
 
वेणुगोपाल ने हाल ही में पार्टी नेताओं को महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड को छोड़कर सभी राज्यों में सदस्यता के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने के लिए कहा है।
 
ALSO READ: PM मोदी 3 दिनी बैंकॉक दौरे पर रवाना, बोले देखेंगे कि RCEP में हितों को पूरी तरह से समायोजित किया जा रहा है या नहीं
 
इन तीनों राज्यों में चुनाव के मद्देनजर वेणुगोपाल ने यहां फिलहाल सदस्यता अभियान नहीं चलाने को कहा था। पिछले दिनों महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों मे चुनाव होना है।
 
ALSO READ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने क्यों की BJP की तारीफ
 
कांग्रेस ने इससे पहले सदस्यता अभियान लोकसभा चुनाव से पहले चलाया गया था। मौजूदा समय में कांग्रेस के करीब 3 करोड़ सदस्य हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

बिगड़ी बात सुधारकर रिश्ते दुरुस्त करना चाहते हैं भारत-मालदीव

गडकरी ने बताया, क्या है लोकतं‍त्र की सबसे बड़ी परीक्षा?

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

अगला लेख
More