Daily Horoscope
✕

कांग्रेस का बड़ा हमला, चुनाव आयोग को बताया अमित शाह के 'स्कूल' की इकाई

Webdunia
शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (13:28 IST)
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा की घोषणा के लिए होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदलने पर कांग्रेस ने ट्‍वीट कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है।
 
आयोग पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि क्या चुनाव आयोग अमित शाह स्कूल ऑफ 'डर्टी ट्रिक्स' मैनेजमेंट की ही इकाई है? कांग्रेस ने ट्‍वीट में लिखा है कि आयोग ने पहले 12.30 बजे पत्रकार वार्ता बुलाई थी, लेकिन मोदीजी को आज रैली में घोषणाएं करनी हैं, इसलिए बाद में पत्रकार वार्ता का समय बदलकर 3 बजे कर दिया गया। क्या यही ‍इनकी निष्पक्षता है?
 
उल्लेखनीय है कि पहले समाचार आया था कि चुनाव आयोग मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 12.30 बजे कर सकता है।
 
कांग्रेस का आरोप है कि मोदी की राजस्थान रैली के मद्देनजर चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा करीब ढाई घंटे के लिए टाल दी, ताकि मोदी रैली में घोषणाएं कर सकें। क्योंकि चुनाव आयोग की घोषणा के बाद चुनावी राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

धनतेरस-दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, भोपाल में जगह-जगह कचरे के ढेर

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

अगला लेख