कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया चुनावी बॉन्ड

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (16:16 IST)
Congress accuses BJP: कांग्रेस ने गुरुवार को चुनावी बॉन्ड के अपारदर्शी होने का आरोप लगाया और दावा किया कि राजनीतिक चंदा हासिल करने की यह व्यवस्था सत्तारूढ़ पार्टी को फायदा पहुंचाने लिए लाई गई है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि चुनावी बॉन्ड में पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए।
 
उन्होंने यह आरोप उस वक्त लगाया है, जब कुछ दिनों पहले आई 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि देश के राजनीतिक दलों को वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान मिले कुल चंदे की आधी से अधिक राशि चुनावी बॉन्ड के माध्यम से प्राप्त हुई तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अन्य राजनीतिक दलों को मिले कुल चंदे से भी अधिक चंदा मिला।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान 7 राष्ट्रीय दलों और 24 क्षेत्रीय पार्टियों को 16,437 करोड़ रुपए का चंदा मिला। खेड़ा ने एडीआर की इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा कि वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान भाजपा को चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 5,271.97 करोड़ रुपए का चंदा मिला जबकि शेष अन्य राष्ट्रीय दलों को सिर्फ 1,783.93 करोड़ रुपए की राशि मिली।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड के कारण चुनावी चंदे की व्यवस्था अपारदर्शी हो गई। इस बॉन्ड के खिलाफ चुनाव आयोग, उच्चतम न्यायालय, रिजर्व बैंक सभी की आपत्तियां थीं। लेकिन इसे धन विधेयक के रूप में पारित कर दिया। भाजपा ने इसके जरिए विधायक खरीदे और सरकारें गिराईं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पहले एक कंपनी अपने 3 साल के शुद्ध लाभ का 7.5 प्रतिशत से ज्यादा दान नहीं कर सकती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने यह सीमा हटा दी।
 
उन्होंने कहा कि अब किसी कंपनी को यह बताने की जरूरत नहीं कि किसको कितनी राशि दी गई। यह बहुत अपारदर्शी है। जब इतना बड़ा बेनामी धन, किसी पार्टी के खाते में आता है तो स्पष्ट होता है कि काला धन कैसे सफेद किया जाता है?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

अगला लेख
More