शिंदे-ठाकरे गुट में झड़प 30 पर केस दर्ज, 5 गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (11:09 IST)
मुंबई, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समूह के बीच की राजनीतिक लड़ाई अब हाथापाई में तब्दिल हो गई है। रविवार को हुई झड़प है, जिसमें शिंदे गुट के एक विधायक समेत 30 लोगों पर मामले दर्ज हुए। वहीं, 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, दोपहर में ही हुए उनकी जमानत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई के न्यू प्रभादेवी इलाके में 12.30 बजे शिंदे गुट के सदस्य संतोष तलवने पर कथित तौर पर 30 लोगों ने हमला कर दिया। दोनों गुटों के बीच दादर इलाके में झड़प होने की जानकारी सामने आई थी। इसके चलते पुलिस ने उद्धव गुट के समर्थकों के खिलाफ दंगा का मामला दर्ज किया है। शिंदे कैंप के विधायक सदा सर्वांकर समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इसके अलावा सर्वांकर और उनके समर्थकों के खिलाफ दंगा करने और आर्म्स एक्ट को लेकर एक और FIR दर्ज कराई गई है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने शिंदे कैंप के विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विधायक पर झड़प के मौके पर फायरिंग के आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि शनिवार को गणेश विसर्जन के बाद दोनों समूहों के कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। सावंत ने सर्वांकर पर दूसरे गुट को गाली देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'जब हमारे कार्यकर्ता दादर पुलिस स्टेशन गए, तो उनकी शिकायत स्वीकार नहीं की गई।' इधर, शिंदे गुट ने आरोपों को 'बचकाना' बताया है। पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने कहा, 'पुलिस हाथापाई में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More