युद्धोन्मादी चीन की धमकी, कर देंगे 62 से भी बुरा हाल; कितने तैयार हैं हम...

Webdunia
बुधवार, 5 जुलाई 2017 (14:20 IST)
भारत और चीन के बीच इन दिनों सीमा विवाद के चलते तनाव अपने चरम पर है। सिक्किम क्षेत्र में आने वाले भूटान के डोका ला क्षेत्र को लेकर दोनों देशों  की सेनाएं आमने-सामने हैं और इन मुद्दों पर लगातार उग्र बयान भी आ रहे हैं। इसी तारतम्य में चीन के सरकारी अखबार द ग्लोबल टाइम्स ने एक  भड़काऊ लेख लिखा है कि भारत को एक बार फिर सबक सिखाने का वक्त आ गया है, इस बार नतीजे 1962 से भी बुरे होंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि चीन सिक्किम क्षेत्र में आने वाले भूटान के डोका ला तक सड़क निर्माण कर रहा है। डोका ला को चीन, भूटान और भारत का मिलन बिंदु  माना जाता है और भारत भूटान के साथ हुए समझौते के अंतर्गत इस क्षेत्र या भूटान की हिफाजत के लिए प्रतिबद्ध है। 
 
ALSO READ: चौंक जाएंगे धोखेबाज चीन के इस आरोप पर
जहां तक चीन का प्रश्न है उसकी तो नीतियां हमेशा से ही साम्राज्यवादी रही हैं। पड़ोसी देशों की सीमा में घुसपैठ कर उसकी जमीन पर ‍अधिकार जताना  चीन की हमेशा से ही नीति रही है। चाहे भारत की बात करें या फिर वियतनाम, ताइवान, जापान या दक्षिण कोरिया की, किसी भी देश से चीन के संबंध  अच्छे नहीं हैं। यदि रूस की भी बात करें तो चीन के उससे भी बहुत अच्छे संबंध नहीं हैं। 
 
क्या है विवाद : चीन डोका ला को अपना इलाका मानता है जबकि भारत और भूटान इसे भूटान का इलाका मानते हैं। भारतीय सेना ने भूटान की मदद  करते हुए इस इलाके में घुसकर सड़क निर्माण को बाधित किया था। इसके बाद से चीन लगातार घुसपैठ के दावे कर रहा है। दोनों देशों की सेना के बीच  धक्का-मुक्की की खबरें भी आई थीं। 
 
इसके विरोध में चीन ने नाथू ला पास पर स्थित भारत के बंकर ध्वस्त कर दिए थे, जिसके चलते इस रास्ते से कैलाश मानसरोवर यात्रा को रद्द करना पड़ा.  इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। भारत के लिए डोका ला पर चीन का सड़क निर्माण रोकना इसलिए भी आवश्यक है कि  सड़क बनने के बाद युद्ध की स्थिति में चीनी सेना भारत की सीमा तक आसानी से पहुंच सकती है। 
 
उल्लेखनीय है कि 1975 में चीन की आपत्ति के बावजूद भारत ने सिक्किम को भारतीय गणराज्य का 22वां राज्य बनाया था, जिसके बाद से ही चीन इस  पूरे क्षेत्र में अनावश्यक तनाव बनाए रखता है। 
 
चीन के थिंक टैंक और चीनी मीडिया की धमकियों को देखते हुए भारत ने भी पुख्ता तैयारी कर ली है। आइए जानते हैं कि भारत और चीन की सैन्य  क्षमताओं के बारे में और चीनी धमकियों का मुकाबला करने में कितनी सक्षम है भारतीय सेना। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर, लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी JMM

Chhattisgarh : आदिवासी अंचल को मिली एयर कनेक्टिविटी, PM मोदी ने Airport का किया शुभारंभ

Ganderbal Terrorist Attack : डॉक्टर शाहनवाज डार के अंतिम संस्कार में हर आंख हुई नम, कब बंद होगा निर्दोष लोगों का खून-खराबा

एमवीए में 210 सीट पर सहमति बनी, भाजपा फैला रही अफवाह : राउत

आतंकवाद, घुसपैठ, धार्मिक तनाव भड़काने के प्रयासों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी : अमित शाह

अगला लेख
More