Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CM केजरीवाल ने पेश किया विश्वास प्रस्ताव, BJP पर लगाया यह आरोप...

हमें फॉलो करें Arvind Kejriwal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (20:05 IST)
Chief Minister Arvind Kejriwal presented confidence motion in the Assembly : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत पेश किया जिस पर सदन में शनिवार को चर्चा होगी।
 
विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए केजरीवाल ने कहा, दो विधायक मेरे पास यह कहते हुए आए थे कि भाजपा सदस्यों ने उनसे संपर्क किया है और उन्हें 25-25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की है। उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सरकार गिरा दी जाएगी।
 
दिल्ली आबकारी नीति मामले के फर्जी होने का दावा करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को अपदस्थ करना चाहती है। दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में जारी समन पर अमल नहीं करने की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से किए जाने के बाद केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने को कहा है।
अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया आप प्रमुख इसका अनुपालन करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं। ईडी ने केजरीवाल द्वारा पांचवें समन पर भी अमल नहीं किए जाने के बाद अदालत का रुख किया। ईडी मुख्यमंत्री से दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में पूछताछ करना चाहती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस बार 400 पार, हरियाणा में PM मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना