Petrol Diesel Prices: यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए देश के अन्य राज्यों में क्या हैं भाव

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (09:05 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सपाट बनी हुई हैं। सुबह 6 बजे के करीब डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 90.72 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 0.33 फीसदी बढ़कर 94.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 25 पैसे का उछाल आया है।
 
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 39 पैसे महंगा हो गया है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 25 पैसे का उछाल है।
 
महाराष्ट्र में पेट्रोल 32 और 30 पैसे महंगा हुआ है। इसके अलावा केरल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत कई अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। राजस्थान में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हो गया है। हरियाणा में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है बदलाव: सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More