तो क्या असफल रहा भारत का Chandrayan 2 मिशन, चांद की परिक्रमा कर रहे यान में अभी भी बचे हैं 8 पेलोड

Webdunia
शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (10:09 IST)
भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने से सिर्फ 2 कदम की दूरी पर ही रह गया। सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर लैंडिंग से सिर्फ 69 सेकंड पहले चंद्रयान-2 का पृथ्वी से संपर्क टूट गया। लेकिन ISRO का यह मिशन नाकाम नहीं हुआ है, क्‍योंकि उम्‍मीदें अभी भी बाकी हैं। 978 करोड़ रुपए की लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन का सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानियों की हौसला अफजाई की। ऑर्बिटर में लगे 8 पैलोड चांद की सतह का नक्शा तैयार करेंगे।
ALSO READ: Video : रोने लगे ISRO प्रमुख, PM मोदी ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला
ISRO के अनुसार विक्रम से संपर्क टूटा, लेकिन ऑर्बिटर काम कर रहा है। ऑर्बिटर अभी भी घूम रहा है। इसरो ने यह भी कहा कि वह ऑर्बिटर से मिले डेटा पर रिसर्च कर रहा है।
आर्बिटर में लगे 8 पैलोड चांद की सतह का नक्शा तैयार करेंगे और वहां खनिज तथा बर्फ का पता लगाएंगे। जिस ऑर्बिटर से लैंडर अलग हुआ था, वह चन्द्रमा की सतह से 119 किमी से 127 किमी की ऊंचाई पर घूम रहा है। 
 
ISRO चेयरमैन डॉ. के. सिवन ने बताया कि लैंडर विक्रम की लैंडिंग प्रक्रिया एकदम ठीक थी। जब यान चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह से 2.1 किमी दूर था, तब उसका पृथ्वी से संपर्क टूट गया। हम ऑर्बिटर से मिल रहे डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं।
 
जब तक लैंडर विक्रम निष्क्रिय घोषित न हो जाए, तब तक ISRO दोबारा संपर्क करने की कोशिश करेगा। ऑर्बिटर 1 साल काम करेगा यानी लैंडर और रोवर की स्थिति का पता नहीं चलने पर भी मिशन जारी रहेगा। 2,379 किलो वजनी ऑर्बिटर के साथ 8 पैलोड हैं और यह 1 साल काम करेगा यानी लैंडर और रोवर की स्थिति पता नहीं चलने पर भी मिशन जारी रहेगा। 8 पैलोड के अलग-अलग काम होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख
More