Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

Chandrayaan 3 मिशन को मिली एक और सफलता, ISRO ने दिया ताजा अपडेट

हमें फॉलो करें chandrayaan
, शनिवार, 15 जुलाई 2023 (22:31 IST)
चेन्नई। Chandrayaan 3 mission update :  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को उसकी कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद शनिवार को सफलतापूर्वक पूरी की। अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अंतरिक्ष यान की हालत ‘सामान्य’ है।
 
इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन अद्यतन जानकारी: अंतरिक्ष यान की हालत सामान्य है। कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद आईएसटीआरएसी/इसरो, बेंगलुरु द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई। अंतरिक्ष यान अब 41762 किलोमीटर (किमी) गुना 173 किमी कक्षा में है।
 
इसरो ने 14 जुलाई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, जिसका अब तक अन्वेषण नहीं किया गया है।
 
केवल 3  देश, अमेरिका, चीन और रूस ही अब तक चंद्रमा की सतह पर उतरने में सफल रहे हैं। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीतों की मौत के बाद उठे सवाल? क्या शिफ्ट किए जाएंगे चीते