एन चंद्रशेखरन टाटा संस के नए चेयरमैन, मिस्त्री की जगह लेंगे...

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (19:06 IST)
नई दिल्ली। देश के अग्रणी औद्योगिक समूह टाटा संस के निदेशक मंडल ने अपनी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक एन. चंद्रशेखरन को गुरुवार को नया चेयरमैन नियुक्त किया। टाटा संस के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई गैर पारसी समूह का मुखिया बनेगा। 


 
उल्लेखनीय है कि एक बड़े घटनाक्रम के तहत 24 अक्टूबर को टाटा संस के बोर्ड ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था और उनकी जगह रतन टाटा को चार महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नामित किया गया था। उसी समय टाटा संस ने नए चेयरमैन की खोज के लिए पांच सदस्यों वाली एक समिति का गठन किया था।   

चंद्रशेखरन की नियुक्ति आगामी 21 फरवरी से प्रभावी होगी। टाटा संस के निदेशक मंडल ने कहा कि चंद्रशेखरन ने टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रुप में अपनी उत्कृष्ट सेवा देकर नेतृत्व क्षमता का सफल प्रदर्शन किया है।
 
कौन हैं चंद्रशेखरन :  जून 1963 में तमिलनाडु के मोहनूर में जन्मे नटराजन चंद्रशेखरन ने रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, त्रिची (तमिलनाडु) से कंप्यूटर एप्लीकेशंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की। वे 1987 में टीसीएस में शामिल हुए। वे टाटा संस बोर्ड के अतिरिक्त निदेशक भी हैं। वे 2009 से टाटा संस के चेयरमैन बनने तक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक भी थे। उनके नेतृत्व में टीसीएस भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी नियोक्ता बनी और उसे आईटी सेवाओं में 2015 में विश्व का सबसे शक्तिशाली ब्रांड के रूप में रेटिंग हासिल हुई और उसे टॉप इम्प्लॉयर इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लोबल टॉप इम्प्लॉयर के रूप में सम्मानित किया गया।
 
चंद्रशेखरन, भारतीय रिज़र्व बैंक के निदेशक मंडल में शामिल हैं और अनेक देशों में व्यापार के विस्तार व व्यापारिक संबंधों में सुधार के लिए भारत सरकार की सहायता करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इंडो-यूएस सीईओ फोरम के सदस्य होने के अलावा, वे ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जापान तथा मलेशिया के लिए भारत की व्यावसायिक टास्कफोर्स का भी हिस्सा हैं।
 
उन्होने 2012-13 में भारत में आईटी सेवा फर्मों के लिए एपेक्स ट्रेड बॉडी नैस्कॉम के चेयरमैन के रूप में भी सेवाएं दी हैं और अभी भी इसकी गवर्निंग एक्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य भी हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More