Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यशवंत सिन्हा बोले, केंद्र सरकार दिवालिया होने के कगार पर

हमें फॉलो करें यशवंत सिन्हा बोले, केंद्र सरकार दिवालिया होने के कगार पर
, शनिवार, 18 जनवरी 2020 (22:27 IST)
अहमदाबाद। पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि आर्थिक मंदी के कारण केंद्र सरकार दिवालिया होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सेक्टर में मांग का अंत होने के कारण अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।
 
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के विरोध में निकाली गई 'गांधी शांति यात्रा' में शामिल सिन्हा ने यह बयान दिया।
 
उन्होंने दोहराया कि सीएए विफल हो चुकी अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा रचा गया षड्यंत्र है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के 54 उम्मीदवार घोषित (देखें सूची)