अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों का मामला : सीबीआई ने दर्ज किए परमबीर सिंह और सचिन वाजे के बयान

Webdunia
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (23:46 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के बयान दर्ज किए हैं।

यह जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी। बंबई उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद सीबीआई की एक टीम सिंह द्वारा देशमुख पर लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के लिए दो दिन पहले दिल्ली से मुंबई पहुंची। अधिकारी ने कहा, सीबीआई ने आरोपों के सिलसिले में परमबीर सिंह और सचिन वाजे के बयान दर्ज किए हैं।

उनके बयान बुधवार और गुरुवार को दर्ज किए गए। वाजे उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में फिलहाल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में है। वह कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या की जांच के घेरे में भी है।

अधिकारी ने कहा, सीबीआई की टीम ने मुंबई के सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल और अधिवक्ता जयश्री पाटिल के बयान भी दर्ज किए हैं। जयश्री की याचिका पर ही उच्च न्यायालय ने सीबीआई को देशमुख के खिलाफ आरोपों की प्रारंभिक जांच का निर्देश दिया था।

सिंह ने मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से अपने तबादले के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि देशमुख ने वाजे से बार और रेस्तराओं से हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली करने को कहा था। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त पाटिल ने वसूली की मंत्री की मांग के बारे में सूचना दी थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

अगला लेख
More