विख्यात तेलुगू कवि, लेखक सी नारायण रेड्डी का निधन

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2017 (19:05 IST)
हैदराबाद। प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात तेलुगू कवि और लेखक सी नारायण रेड्डी का सोमवार को तड़के यहां निधन हो गया। उनकी रचनाओं को एक नई परंपरा की शुरुआत करने वाली रचनाओं के रूप में देखा जाता है। 
 
तेलुगू भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार 85 वर्षीय रेड्डी की 80 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है जिनमें कविता, गीत, गीतात्मक नाटक, नृत्य, निबंध, यात्रा वृतांत, पारंपरिक और गजल, और साहित्यिक आलोचना शामिल है।
 
सूत्रों ने बताया, देर रात हुई स्वास्थ्य समस्या के बाद उन्हें तड़के करीब तीन बजे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में चार बेटियां हैं।
 
29 जुलाई 1931 को करीमनगर जिले में जन्में प्रख्यात लेखक और गीतकार अपनी पीढ़ी के सबसे प्रतिष्ठित तेलुगू कवि थे। वे तेलंगाना सारस्वत परिषद के अध्यक्ष भी थे। उन्हें 1988 में ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था। उन्हें 1977 में पद्मश्री और 1992 में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।
 
उनकी रचनाओं को एक नई परंपरा की शुरुआत करने वाली रचनाओं के रूप में देखा जाता है। आधुनिक तेलुगू कविता पर परंपरा और प्रभाव का आकलन करने के लिए उन्होंने शोध किया था। उन्होंने करीब 3,500 फिल्मी गीत भी लिखे।
 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने भी रेड्डी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपड़ी पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More