मुंबई में 100 साल पुरानी इमारत गिरी, हादसे में 13 की मौत, रातभर चला राहत और बचाव कार्य

Webdunia
बुधवार, 17 जुलाई 2019 (09:14 IST)
मुंबई। दक्षिण मुंबई के भीड़-भाड़ वाले डोंगरी इलाके में चार मंजिला रिहायशी इमारत गिरने से अभी तक 13 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी देते हुए एनडीआरएफ ने बुधवार को बताया कि राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।
 
NDRF बटालियन के पीआरओ सचिदानंद गावडे ने कहा, 'अभी तक कुल 13 लोगों (छह पुरूष, चार महिला और तीन बच्चे) को मृत घोषित किया गया है जबकि घायल हुए नौ लोगों का इलाज चल रहा है।' उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य पूरी रात चला और अभी भी जारी है।
 
अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम को सूचना दी गई है कि हादसे के वक्त इमारत के भूतल पर बने एक कैफे में कुछ ग्राहक मौजूद थे। किसी को उनकी संख्या का अंदाजा नहीं है। उन्होंने कहा, 'उन्हें बचाने का हमारा काम अभी भी शेष है।'
 
मुंबई के दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगदले ने बताया कि दमकल कर्मियों ने मलबे से छह से आठ साल उम्र के दो बच्चों निकाला। उन्होंने कहा, 'दोनों बच्चों को 108 एम्बुलेंस में सर जेजे अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।' बचाव कार्य के दौरान एक दमकलकर्मी घायल भी हुआ है।
 
बीएमसी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह तीन और शव निकाले गए हैं और उन्हें पास के अस्पतालों में भेजा गया है। उनके संबंध में अभी डॉक्टरों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख
More