कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बीआरओ ने किया यह बड़ा काम, व्यास घाटी में तैनात सैनिकों को भी होगा फायदा

Webdunia
गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (07:36 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण हिस्से तवाघाट-घाटियाबागढ़-लिपुलेख खंड का निर्माण कर रहे बीआरओ ने लखनपुर को नजांग से जोड़ दिया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। 
 
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इससे व्यास घाटी में तैनात सैनिकों को आवागमन में सुविधा होगी। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि तवाघाट से लखनपुर तक 24 किलोमीटर की सड़क को जोड़ा जा चुका है। इसी तरह बुधी गांव से लिपुलेख दर्रा तक 51 किलोमीटर सड़क को भी जोड़ दिया गया है।
 
हीरक परियोजना के तहत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) फिलहाल लखनपुर से बुधी तक 16.5 किलोमीटर मार्ग के निर्माण में जुटा है। यह मार्ग बहुत ही दुर्गम घाटी से होकर गुजरता है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

अगला लेख
More