बृजभूषण का आरोप, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को बनाया मोहरा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (16:24 IST)
Brij Bhushan allegations on Congress : भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने डब्ल्यूएफआई पर नियंत्रण और भारतीय जनता पार्टी पर हमले की अपनी साजिश में पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया।

ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट के खिलाफ प्रचार करेंगे बृजभूषण शऱण सिंह?
 
ओलंपियन पहलवान फोगाट और पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने यहां कहा कि उन्होंने 2012 के डब्ल्यूएफआई चुनाव में कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को हराया था, इसलिए वे उनसे रंजिश रखते हैं।

ALSO READ: Haryana Elections 2024 : जुलाना सीट विनेश फोगाट के लिए कितनी है मुश्किल, क्या ससुराल के सियासी दंगल में विरोधियों को कर पाएंगी चित
 
यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दो प्रमुख चेहरे फोगाट और पुनिया के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि वे चेहरे थे। वे मोहरे थे। (हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री) भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस और कांग्रेस परिवार ने उन्हें मोहरों की तरह इस्तेमाल किया।

ALSO READ: कांग्रेस का षड्यंत्र था...जानें विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोले BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह?
उन्होंने पीटीआई वीडियो से कहा कि यह सब भारतीय कुश्ती महासंघ पर नियंत्रण पाने और भाजपा तथा उसकी विचारधारा पर हमला करने के लिए रची गई साजिश थी। राहुल की यह टीम, कांग्रेस इस तरह का काम करती रहती है। विनेश फोगाट ने बयान दिया है कि किसी भी महिला को वह सब न सहना पड़े, जो उन्हें सहना पड़ा है।
 
इस बयान के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि उनके (फोगाट के) साथ क्या हुआ? जिस घटना का वह आरोप लगा रही हैं वह उस समय हुई जब मैं लखनऊ में था। समय ही सच्चाई बताएगा। कांग्रेस ने फोगाट को हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More