Hanuman Chalisa

ब्रिक्स देशों के नेताओं को पसंद आए रेत के स्मारक

Webdunia
रविवार, 16 अक्टूबर 2016 (14:41 IST)
बेनौलिम (गोवा)। गोवा में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे सदस्य राष्ट्रों के प्रमुखों ने यहां के एक 5 सितारा रिसॉर्ट की लॉबी में सभी 5 सदस्य देशों के रेत के बने स्मारकों का दौरा किया।
 
भारत के प्रतिष्ठित रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पांचों प्रतिभागी देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के स्मारकों की मूर्तियां बनाई हैं। नेताओं ने शनिवार को ये स्मारक देखे।
 
पटनायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशों के प्रमुखों को इन स्मारकों के महत्व की जानकारी दी, जो मेरे लिए एक बड़े सम्मान की बात थी। नेता करीब 10 मिनट तक वहां रहे और एकसाथ एक तस्वीरें भी खिंचवाईं। इन स्मारकों में ताजमहल (भारत), ग्रेट वॉल ऑफ चाइना (चीन), सेंट बासिल कैथ्रेडल (रूस), क्राइस्ट दि रिडीमर (ब्राजील) और नेल्सन मंडेला की प्रतिमा (दक्षिण अफ्रीका) शामिल हैं।
 
पटनायक ने कहा कि रेत की मूर्तियां ब्रिक्स सम्मेलन शुरू होने से पहले 3 दिनों में तैयार की गईं। उन्होंने बताया कि पांचों देशों से लाई गई रेत का इस्तेमाल कर मूर्तियां बनाई गईं। इनके निर्माण में कुल 45-50 टन रेत लगी।
 
कलाकार ने कहा कि इतने बड़े सम्मेलन के दौरान रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलना मेरे लिए एक बड़े सम्मान की बात है। इन मूर्तियों के जरिए सभी देशों की एकता का संदेश दिया जा रहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

एक्शन में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, जल्द लौटेंगे तमिलनाडु में फंसे मजदूर

पाकिस्तान समेत में कई देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में क्यों नहीं मिली राहत? जानिए तेल कंपनियां दाम क्यों नहीं घटा रहीं?

LIVE: चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार

गुजरात शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं में अब तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य

केतन अग्रवाल मर्डर केस: सगाई से पहले चेतन संग उदयपुर ट्रिप, 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर का खुलासा

अगला लेख