हार पर यूपी भाजपा का मंथन, भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस को क्‍यों कहा भष्‍मासुर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 14 जुलाई 2024 (13:20 IST)
BJP Working Committee meeting in Uttar Pradesh : लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद आज लखनऊ में भाजपा की एक बड़ी और अहम बैठक हो रही है। भाजपा कार्यसमिति की इस बैठक में प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी को चेताते हुए कहा कि कांग्रेस भष्‍मासुर है, वह अखिलेश यादव को भी जल्‍द ही निपटा देगी।

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चल रही है। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी शामिल हैं। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार से लेकर उपचुनाव की तैयारी तक के तमाम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में आगे के चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
<

भाजपा उत्तर प्रदेश की लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक का हुआ शुभारम्भ।

प्रदेश अध्यक्ष श्री @bhupendraupbjp ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।#BJPUPKaryasamiti2024 pic.twitter.com/5Aeit6ZekX

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) July 14, 2024 >
भाजपा कार्यसमिति की इस बैठक में प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी को चेताते हुए कहा कि कांग्रेस भष्‍मासुर है, वह अखिलेश यादव को भी जल्‍द ही निपटा देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं अध्यक्ष के रूप में आपको आश्वस्त करता हूं कि कार्यकर्ता का सम्मान हमारी प्राथमिकता है, हमने अपने जीवनकाल में कार्यकर्ता आधारित संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया है। अपने कार्यकर्ता के सम्मान को लेकर हमने कोई समझौता नहीं किया। पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
 
चौधरी ने कहा ‍कि 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी) के संकल्प को हम सभी कार्यकर्ता पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभी से हम सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसकर प्राण-पण से लग जाना है और 2027 के चुनाव में विरोधियों को मात देते हुए भाजपा की प्रचंड विजय को सुनिश्चित करना है।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा करीब ढाई हजार कार्यकर्ता और नेता शामिल होने पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश पर भाजपा की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जिन-जिन सीटों पर पार्टी हारी है, उस पर मंथन किया जा रहा है। बैठक में जिन मुद्दों पर फोकस होगा उनमें अधिकारियों के खिलाफ जनता की नाराजगी प्रमुख होगी।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

India-Pak Tension : पाकिस्तान बॉर्डर पर भारत का हवाई अभ्यास, आसमान में गरजेंगे राफेल, सुखोई और मिराज, NOTAM जारी

पहलगाम आतंकी हमले की खबर PM मोदी को थी, इसलिए रद्द किया जम्मू-कश्मीर का दौरा, खुफिया एजेंसियां क्यों हुईं फेल, खरगे ने उठाया सवाल

Mockdrill : भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को होगी मॉकड्रिल, सायरन बजने पर क्या करें, किस तरह की सतर्कता बरतें

मप्र में 12वीं कक्षा के नतीजे आने के बाद दो विद्यार्थियों ने की खुदकुशी

Gujarat: Waqf धोखाधड़ी मामले में Ed ने दर्ज की प्राथमिकी, कई स्थानों पर मारे छापे

अगला लेख