स्वामी रामदेव बने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सारथी

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (23:16 IST)
हरिद्वार। योगगुरू बाबा रामदेव का डंका देश-विदेश में बजता है। उनके अनुयायी हमेशा स्वामी रामदेव के आगे पीछे घूमते नजर आते हैं, लेकिन शुक्रवार को बाबा रामदेव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार पायलट बनकर चर्चाओं में छा गए। 
 
भले ही बाबा हमेशा यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लिंक नहीं है। उत्तराखंड दौरे पर भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पतंजलि के आचार्यकुलम पहुंचे। जहां स्वामी रामदेव ने बुके देकर उनका स्वागत किया, वहीं आचार्यकुलम के बाल छात्रों ने जेपी नड्डा का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं मंगलगीत गाया।
 
आचार्यकुलम भ्रमण के लिए बाबा रामदेव जेपी नड्डा के कार पायलट बन गए। गाड़ी से पूरा घूमाने के बाद बाबा उनको गाड़ी से खुद पतंजलि योगपीठ लेकर गए। सन 2014 चुनाव के दौरान बाबा रामदेव ने बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए पूरे देश का घूम प्रचार किया था।
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंका था, लेकिन 2019 चुनाव से पहले बाबा रामदेव की भाजपा से नाराजगी नजर आई थी, मगर बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पतंजलि पहुंचकर नाराजगी को दूर किया। इसके बाद बाबा रामदेव खुलकर बीजेपी के समर्थन में आ गए थे। यही कारण है कि बाबा रामदेव और भाजपा के रिश्ते काफी गहरे नजर आते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार पायलट बनकर स्वामी रामदेव भी उत्साहित नजर आए। आचार्यकुलम के साथ पतंजलि में घूमने के बाद जेपी नड्डा ने रामदेव और पतंजलि द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, मंत्रियों संग करेंगी यमुना दर्शन

अमेरिका में 2 छोटे विमानों में टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ?

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

अगला लेख
More