दिल्ली चुनाव में लगेगा हिंदुत्व का तड़का, शाहीन बाग में रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ

विकास सिंह
शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (09:43 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज मैदान में उतार दी है। 8 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले पार्टी के चुनावी प्रचार अभियान को और धार देने के लिए हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। 
 
तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले चार दिन में दिल्ली में ताबड़तोड़ 16 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैलियां उन स्थानों पर है जहां CAA के विरोध में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। उत्तर प्रदेश में CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर अक्रामक रुख अपनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ क्या बयान देते है इस पर सभी की निगाहें लगी हुई है। 
 
दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहीन बाग के कारण चर्चा में आई ओखला विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आज चुनाव प्रचार के पहले दिन मुख्यमंत्री दिल्ली में चार सभाओं को संबोधित करेंगे।  
 
चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पार्टी के सभी दिग्गज नेता मैदान में नजर आएंगे। रविवार से गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली में डोर-टू- डोर चुनावी कैंपेन शुरु करने का कार्यक्रम तय है तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन और चार फरवरी को कई चुनावी रैलियों को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में वोटरों को एकजुट करेंगे। दिल्ली भाजपा के मुताबिक अब तक पार्टी दिल्ली करीब 3 हजार छोटी और बड़ी जनसभाएं,रैलियों के जरिए से वोटरों से सीधा संवाद कर चुके है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

जानिए MP और छत्तीसगढ़ को दी गईं PM Modi की 10 बड़ी सौगातें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कौन बनेगा दिल्ली का CM, आज शाम को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में होगा फैसला

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

अगला लेख
More