मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा आगे

Webdunia
मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (12:29 IST)
भोपाल/लखनऊ/अहमदाबाद। देश के 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई। अब तक प्राप्त चुनाव परिणामों के अनुसार भाजपा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आगे चल रही है।
 
गुजरात में 8 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा 5 पर आगे है जबकि 1 पर समाजवादी पार्टी और 1 पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए है।
 
अधिकारियों ने बताया कि इन सीटों पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई।
 
इस चुनावी जंग में पार्टियों का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है, खासतौर पर मध्यप्रदेश में जहां शिवराज सिंह चौहान नीत भाजपा सरकार का अस्तित्व इन नतीजों पर निर्भर करेगा। यहां भाजपा मध्यप्रदेश में 20 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
 
राज्य में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराया गया है। वहीं, इस चुनाव के बाद विधानसभा सदस्यों की प्रभावी संख्या 229 हो जाएगी जबकि भाजपा के इस समय 107 विधायक हैं और उसे अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कम से कम 8 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।
 
मणिपुर की 5 सीटों, हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट, झारखंड-कर्नाटक-नगालैंड-ओडिशा और तेलंगाना की दो-दो सीटों पर संपन्न उपचुनाव के लिए भी मतगणना जारी है।
 
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर आ रहे रूझानों के मुताबिक भाजपा मणिपुर में एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि दो अन्य सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। वही, राज्य में एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय आगे है।
 
झारखंड में भाजपा एक सीट पर और कांग्रेस दूसरी सीट पर आगे है। कर्नाटक की दोनों सीटों पर रूझानों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।
 
ओडिशा की दो सीटों पर संपन्न चुनाव में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल आगे चल रहा है। नगालैंड की दोनों सीटों पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

शॉपिंग मॉल के एंट्री गेट पर की पेशाब, 26 हजार का जुर्माना

अमेरिका की ध्रुवी पटेल 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' 2024 घोषित

अगला लेख
More