महाराष्ट्र : BJP नेता रावसाहेब दानवे ने मनोज जरांगे को दी चुनौती, बोले- विधानसभा चुनाव में उतारें 288 मराठा प्रत्याशी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 7 अगस्त 2024 (22:37 IST)
BJP leader Raosaheb Danve challenges Manoj Jarange : आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का मराठों से आरक्षण कायकर्ता मनोज जरांगे के आह्वान के बाद, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने उन्हें चुनौती दी कि अगर वह अपने समुदाय को दिए गए आरक्षण से संतुष्ट नहीं हैं तो चुनाव में 288 मराठा उम्मीदवार उतारें।
 
दानवे ने मंगलवार शाम यहां कहा कि राज्य सरकार पहले ही मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण दे चुकी है। उन्होंने कहा, हम कानून के मुताबिक आरक्षण दे चुके हैं। लेकिन अगर जरांगे संतुष्ट नहीं हैं तो उन्हें राज्य की सभी 288 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने चाहिए।
ALSO READ: Maratha Quota Movement : गिरफ्तार करने को लेकर मनोज जरांगे की चेतावनी, बोले- करोड़ों मराठा करेंगे भूख हड़ताल
मंगलवार को जालना जिला स्थित अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में जरांगे ने मराठा समुदाय से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा था कि अगर उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण चाहिए तो उनके पास राजनीतिक सत्ता हासिल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
 
अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की सत्ता में मराठों के आने का विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मराठा, मुस्लिम और दलित महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे। जरांगे मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
ALSO READ: क्या मनोज जरांगे का कड़ा रुख महाराष्ट्र सरकार को निर्णय लेने से रोकने का प्रयास है : धनंजय मुंडे
राज्य सरकार ने इस समुदाय को एक अलग श्रेणी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए फरवरी में एक कानून बनाया था। हालांकि कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल समेत ओबीसी नेताओं ने पिछड़े समुदायों के वर्तमान आरक्षण में छेड़छाड़ करने के किसी भी कदम का विरोध किया है।
 
दानवे ने कहा, हम भी चाहते हैं कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन यह आरक्षण दूसरों के आरक्षण की कीमत पर नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के नेताओं पर चुनावी लाभ हासिल करने के लिए मराठा आरक्षण मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।
ALSO READ: Maratha Reservation : मराठा आरक्षण आंदोलन होगा तेज, मनोज जरांगे के लिए लगेंगे 250 लाउडस्पीकर
दानवे ने कहा कि कांग्रेस सांसदों को मराठों को ओबीसी श्रेणी में आरक्षण देने का मुद्दा संसद में उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर वे मुद्दा उठाते हैं, तो इसका मतलब है कि वे ईमानदार हैं अन्यथा वे स्वार्थी हैं और ईमानदार नहीं हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

अगला लेख
More