कमाई के मामले में भी BJP सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस से 5 गुना ज्यादा मिला डोनेशन, किसे कितना मिला...

Webdunia
गुरुवार, 10 जून 2021 (21:23 IST)
नई दिल्ली। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान व्यक्तिगत दान, चुनावी न्यास और उद्योग समूहों से कुल 785 करोड़ रुपए का चंदा मिला, जो मुख्य विपक्षी कांग्रेस को इसी अवधि में मिले चंदे का करीब 5 गुना है।

भाजपा द्वारा निर्वाचन आयोग के समक्ष चंदे को लेकर फरवरी में जमा नवीनतम रिपोर्ट और इस सप्ताह निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक की गई जानकारी के मुताबिक पार्टी को 785 करोड़ रुपए का चंदा मिला। जानकारी के मुताबिक भाजपा के चंदे में सबसे अधिक योगदान चुनावी न्यास (इलेक्टोरल ट्रस्ट), उद्योगों और पार्टी के अपने नेताओं ने किया।

भाजपा को सबसे अधिक चंदा देने वाले नेताओं में पीयूष गोयल, पेमा खांडू, किरण खेर और रमन सिंह शामिल हैं। इनके अलावा आईटीसी, कल्याण ज्वेलर्स, रेयर इंटरप्राइजेस, अंबुजा सीमेंट, लोढा डेवलपर्स और मोतीलाल ओसवाल कुछ प्रमुख उद्योग समूह हैं, जिन्होंने भाजपा को चंदा दिया।

न्यू डेमोक्रेटिक इलेक्टोरल ट्रस्ट, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट, जल कल्याण इलेक्टोरल ट्रस्ट, ट्रिम्फ इलेक्टोरल ने भी भाजपा के कोष में योगदान दिया। कांग्रेस द्वारा चंदे की मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक, उसे कुल 139 करोड़ का चंदा मिला, वहीं तृणमूल कांग्रेस को आठ करोड़ रुपए, भाकपा को 1.3 करोड़ रुपए और माकपा को 19.7 करोड़ रुपए का चंदा मिला।

गौरतलब है कि इस रिपोर्ट में 20 हजार से अधिक राशि देने वालों की ही जानकारी है। कोविड-19 महामारी के चलते निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2019-20 के लिए वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट जमा कराने की अंतिम तरीख बढ़ाकर 30 जून कर दी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Manipur Violence: मणिपुर में स्थायी शांति को लेकर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह

कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, क्या बोले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे मनोज वर्मा

BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Land for job scam: दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू के करीबी अमित कत्याल को दी जमानत

अगला लेख
More