भाजपा को मुंबई स्थित न्यास से 2021-22 में मिले 10 करोड़ रुपए

Webdunia
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (23:58 IST)
नई दिल्ली। मुंबई स्थित एबी जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट ने सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 10 करोड़ रुपए का दान दिया है। 
 
भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक न्यास ने वित्त वर्ष में ‘हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ से 5-5 करोड़ रुपए की दो किस्तों में 10 करोड़ रुपए प्राप्त किए थे और इसने 5-5 करोड़ रुपए की दो किस्तों में समूची राशि भाजपा को दान कर दी।
 
वहीं, चेन्नई स्थित ‘ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट’ को वित्त वर्ष 2021-22 में ‘ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड’ से 50 लाख रुपए मिले। इसने पूरी राशि तमिलनाडु सरकार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को दान कर दी। दोनों न्यासों ने अपना वार्षिक योगदान विवरण निर्वाचन आयोग को सौंपा था, जिसने इसे मंगलवार को सार्वजनिक किया।
 
दरअसल, चुनावी न्यास गैर-लाभकारी कंपनियां हैं जो किसी व्यक्ति या कंपनी से चंदा प्राप्त करने और उसे राजनीतिक दलों को वितरित करने के लिए स्थापित किए गए हैं। इन न्यासों को आयकर में भी छूट का प्रावधान है।(भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Honda ने लॉन्च की Flex-Fuel से चलने वाली पहली बाइक CB300F, क्या है कीमत और फीचर्स

Chhattisgarh : त्रिशूल से दादी की हत्या कर खून शिवलिंग पर चढ़ाया और की आत्महत्या की कोशिश, अंधविश्वास का अजीब मामला

महाराष्‍ट्र में भाजपा की पहली सूची में 99 नाम, फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रत्याशी

एक्शन में RSS, हरियाणा फॉर्मूले से महाराष्‍ट्र में जीत की तैयारी

सभी देखें

नवीनतम

कमला हैरिस को वोट देने से हिचकिचा रहे भारतीय अमेरिकी नागरिक, जानें क्यों

सिंहस्थ 2028 : हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन में साधु-संतों, अखाड़ा प्रमुखों व महामंडलेश्वर के स्थायी आश्रम बनाए जाएंगे

सुन लो पाक हुक्मरानो! कश्मीर कभी पाकिस्तान नहीं बनेगा

Indore में फैशन शो में आयोजक युवती ने मुस्लिम लड़के को मारा थप्पड़, गलत नाम बताकर ली थी एंट्री

महिला IAS अफसर ने मंदिरों के लाउडस्पीकर पर उठाए सवाल, आधी रात तक बजने वाले डीजे से किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता?

अगला लेख
More