बिहार लोकसभा उपचुनाव परिणाम...

Webdunia
बुधवार, 14 मार्च 2018 (15:15 IST)
पटना।बिहार की अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद तथा भभुआ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में राजद और भाजपा ने अपनी-अपनी सीटें बरकरार रखीं। अररिया और राजद की जीत हुई, वहीं भभुआ में भाजपा उम्मीदवार विजयी रहीं।   

गोरखपुर, फूलपुर उपचुनाव परिणाम... (लाइव)

* बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर राजद के सरफराज आलम 57 हजार 358 वोटों से विजयी। उन्होंने भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को हराया।
* भभुआ विधानसभा सीट से भाजपा की रिंकी पांडेय 15 हजार ज्यादा वोटों से विजयी।
* जहानाबाद सीट पर राजद के सुदय यादव जीते। यादव 35 हजार 036 वोटों से जीते। उन्होंने जदयू के अभिराम शर्मा को हराया।
* अररिया लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार सरफराज आलम 43 हजार 345 वोटों से आगे। 
* अररिया लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार सरफराज आलम 36 हजार 777 वोटों से आगे। 
* अररिया लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार सरफराज आलम 21 हजार 232 वोटों से आगे। 
* जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद के सुदय यादव 25 हजार 662 वोटों से आगे। 
* भभुआ में भाजपा की रिंकी रानी 9 हजार 886 वोटों से आगे। 
* ममता बनर्जी ने ट्‍वीट कर जीत के लिए लालू यादव को बधाई दी।
* भभुआ में भाजपा की रिंकी रानी 8  हजार 613 वोटों से आगे।
* जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद के सुदय यादव 20 हजार 551 से ज्यादा वोटों से आगे। 
* अररिया राजद उम्मीदवार सरफराज आलम 14 हजार 581 वोटों से आगे। 
* जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद के सुदय यादव 19477 से ज्यादा वोटों से आगे। 
* भभुआ में भाजपा की रिंकी रानी 6651 वोटों से आगे। 
* अररिया राजद उम्मीदवार सरफराज आलम 3506 वोटों से आगे। 
* भभुआ में भाजपा की रिंकी रानी 6000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
* जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद के सुदय यादव 17727 से ज्यादा वोटों से आगे। 
* भभुआ में भाजपा की रिंकी रानी 3000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 
* जहानाबाद में राजद के सुदय यादव 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे।
* अररिया में भाजपा के प्रदीपसिंह 6605 वोटों से आगे। 
* अररिया में भाजपा उम्मीदवार 7000 वोटों से आगे। 
* भभुआ में भाजपा उम्मीदवार 5151 वोटो से आगे। 
* अररिया में राजद ने फिर बनाई बढ़त, सरफराज आलम आगे। 
* अररिया में भाजपा ने बनाई 5000 वोटों की बढ़त। 
* जहानाबाद में राजद 15000 वोटों से आगे। 
* अररिया में राजद पीछे, भाजपा के प्रदीप सिंह 4200 वोटो से आगे।  
* अररिया में रोचक मुकाबला, राजद के सरफराज ने फिर बनाई बढ़त। 
* अररिया में भाजपा आगे। 
* जहानाबाद सीट से राजद उम्मीदवार आगे।
* अररिया से राजद के सरफराज आलम आगे।
* भभुआ में भाजपा ने बनाई बढ़त।
* जहानाबाद सीट से राजद उम्मीदवार आगे।
* मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई।
* अररिया लोकसभा के लिए हुए उपचुनाव में 57 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
* भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीटों के लिए कराए गए उपचुनाव में क्रमश: 54.03 फीसदी और 50.06 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। 
* अररिया से राजद सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद यह इस सीट पर उप चुनाव कराया गया है। यहां लड़ाई मुख्य रूप से राजद और भाजपा के बीच है।
* भाजपा ने प्रदीप सिंह को टिकट दिया है तो राजद से तस्लीमुद्दीन के बेटे सरफराज आलम चुनाव लड़ रहे हैं। 
* जहानाबाद सीट पर राजद का कब्जा था और यहां से दिवंगत विधायक मुंद्रिका यादव के बेटे कृष्ण मोहन राजद के टिकट पर मैदान में हैं जबकि भभुआ से भाजपा ने दिवंगत विधायक आनंद भूषण पांडे की पत्नी रिंकी रानी को टिकट दिया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

पराली जलाने की घटनाएं: हरियाणा सरकार ने कृषि विभाग के 24 अधिकारियों को निलंबित किया

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

बम की फर्जी सूचना देने वाले नाबालिग लड़के ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जुटी जांच में

अमित शाह बोले, कानूनों में स्पष्टता की कमी से न्यायिक हस्तक्षेप की होती है जरूरत

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड निकिता पोरवाल बोलीं, मेरे परिवार को लड़का होने की उम्मीद थी लेकिन मेरे जन्म का जश्न मनाया

अगला लेख
More