इन 4 बड़े चेहरों के साथ ही इन नेताओं को नहीं मिली ‘योगी सरकार’ में जगह, फैसले ने सबको चौंकाया

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (18:59 IST)
उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही उनके 52 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। लेकिन इस मंत्री मंडल में चौंकाने वाला फैसला भी सामने आया है। दरअसल, कई ऐसे बड़े चेहरे हैं जो चुनाव जीतने के बाद भी सरकार से बाहर हैं।

जिन चार बड़े नामों को सरकार में शामिल नहीं करने की चर्चा है, उनमें सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह और महेन्द्र सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही मोहसिन रजा और नीलकंठ तिवारी को सरकार में शामिल नहीं किया गया है।

इनके साथ ही कैबिनेट मंत्री रहे आशुतोष टंडन 'गोपाल जी' तथा राज्य मंत्री मेहसिन रजा को योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में शामिल नहीं किया गया है।

सतीश महाना कानपुर के महाराजपुर, श्रीकांत शर्मा मथुरा, सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम, आशुतोष टंडन 'गोपाल जी' लखनऊ पूर्व तथा नीलकंठ तिवारी ने वाराणसी दक्षिणी  विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। महेन्द्र सिंह तथा मोहसिन रजा विधानसभा परिषद के सदस्य हैं।


मोहसिन रजा की जगह मुस्लिम चेहरे के रूप में दानिश आजाद अंसारी को मौका मिला है। मोहसिन रजा की जगह राज्य मंत्री बने दानिश आजाद अंसारी ने लखनऊ विश्विद्यालय से बीकॉम और फिर मास्टर ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट व मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है।

युवा चेहरा और बुलंद आवाज वाले अंसारी छह वर्ष तक भाजपा से जुड़े छात्र संगठन यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता रहे। 2017 में उनको उर्दू भाषा समिति का सदस्य बनाया गया। 2022 के चुनाव से ठीक पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बनाया गया।

दानिश ने खुलकर युवाओं के बीच एबीवीपी के साथ-साथ भाजपा और आरएसएस के लिए माहौल बनाया। इसमें भी खासतौर पर मुस्लिम युवाओं के बीच में वह काफी सक्रिय रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

जानिए MP और छत्तीसगढ़ को दी गईं PM Modi की 10 बड़ी सौगातें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कौन बनेगा दिल्ली का CM, आज शाम को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में होगा फैसला

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

अगला लेख
More