BKU देगी 3 वरिष्ठ नेताओं के आवासों के बाहर धरना, टोल प्लाजा पर भी होगा विरोध प्रदर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (11:12 IST)
चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन (Bharti Kisan Union) (एकता उगराहां) एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के 5वें दिन शनिवार को पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 3 वरिष्ठ नेताओं के आवासों के बाहर धरना देगी।
 
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ और वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों के आवासों के बाहर धरना देने के अलावा यूनियन किसानों के 'दिल्ली चलो' आह्वान को समर्थन देते हुए राज्य में टोल प्लाजा पर भी विरोध प्रदर्शन करेगी।
 
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के 'दिल्ली चलो' मार्च के 5वें दिन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाल रहे किसान पंजाब और हरियाणा के 2 सीमा बिंदुओं पर मौजूद हैं।
 
पंजाब के किसानों ने मंगलवार को दिल्ली के लिए मार्च शुरू किया था लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हरियाणा से लगी पंजाब की सीमा के शंभू और खनौरी बिंदुओं पर रोक दिया। तब से प्रदर्शनकारी इन 2 सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं। हरियाणा में स्थित गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व वाला भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) शनिवार को आंदोलनकारी किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए ट्रैक्टर रैली निकालेगा।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद दिल्ली में फिर चला मास्टर स्ट्रोक?

जानिए MP और छत्तीसगढ़ को दी गईं PM Modi की 10 बड़ी सौगातें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कौन बनेगा दिल्ली का CM, आज शाम को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में होगा फैसला

अगला लेख
More