मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत, अमित शाह के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (11:33 IST)
मानहानि मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत
सुल्तानपुर कोर्ट ने दी राहुल गांधी को जमानत
भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ब्रेक लेकर कोर्ट पहुंचे थे राहुुल गांधी

Rahul Gandhi news in hindi : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने मानहानि मामले में जमानत दे दी। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने 2018 में अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
 
राहुल गांधी ने मामले में पेशी के लिए आज भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लिया था। वे आज सुबह कोर्ट में हाजिर हुए।  अदालत ने उन्हें 25–25 हजार के 2 मुचलकों पर जमानत दे दी।
 
कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्र ने अगस्त 2018 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया था।
 
विजय मिश्र का आरोप है कि 15 जुलाई 2018 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई थीं।
 
बीजेपी नेता का दावा है कि राहुल गांधी के बयान से 4 साल पहले अमित शाह को 2005 के फर्जी मुठभेड़ मामले में मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने आरोपमुक्त कर दिया था।  
 
अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से दोषी साबित होते हैं तो उन्हें अधिकतम 2 साल की सजा हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

अगला लेख
More