रामगढ़ में कांग्रेस की साफिया जुबेर खान जीतीं, जींद में भाजपा उम्मीदवार आगे

Webdunia
गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (08:42 IST)
जींद/अलवर। राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की साफिया जुबेर खान चुनाव जीत गई है जबकि हरियाणा की जिंद सीट पर भाजपा की कृष्णा मिडढा आगे चल रही है। 
 
हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के छह दौर पूरे होने के बाद भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवार से 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट जीत ली है। कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खान को कुल 83,311 मत मिले। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में भाजपा के सुखवंत सिंह दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 71,083 मत मिले। वहीं बसपा उम्मीद जगत सिंह 24,856 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
 
इस जीत के साथ ही 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस की 100 सीटें हो गई हैं। उसके पास अब पर्याप्त बहुमत है।

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट उपचुनाव की अर्जुन स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के कृष्ण मिडढा ने छठे दौर तक 10106 मतों से बढ़त हासिल कर ली है। मिडढा को अभी तक 26411 मत मिले हैं।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दिग्विजय चौटाला 16306 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे दौर तक वे सबसे आगे चल रहे थे। कांग्रेस के दिग्गज रणदीप सिंह सुरजेवाला 9937 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।  
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More